Scientists Find Simple Spices That Kills Mosquitoes Instantly In Hindi : जैसा कि हम सभी जानते हैं गर्मी का मौसम आ चुका है और साथ ही बरसात ने भी अच्छी खासी दस्तक दे दी है। ऐसे में लोग गर्मी के प्रकोप से काफी परेशान हैं और साथ ही इस मौसम में फैलने वाली बीमारियों से भी खुद को बचाने के तरीके ढूंढते हैं। गर्मियों और बरसात का मौसम आते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। खासकर बारिश के बाद जगह-जगह जमा पानी में मच्छरों की पैदाइश तेजी से होती है। मच्छरों की भिनभिनाहट न केवल नींद हराम कर देती है, बल्कि यह डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण भी बन सकती है।
ऐसे में लोगों द्वारा मच्छर भगाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं। आमतौर पर लोग मच्छर के लिए कॉइल, अगरबत्ती या स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन चीजों में मौजूद हार्ड केमिकल्स से सांस लेने में तकलीफ, एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं। अच्छी बात यह है कि मच्छरों से बचने के लिए आपको हमेशा केमिकल्स पर निर्भर रहने की ज़रूरत नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी, कि आपकी रसोई और गार्डन में मौजूद कुछ घरेलू उपाय और प्राकृतिक तत्व मच्छरों को भगाने में बेहद असरदार हो सकते हैं। जानते हैं उन खास मसालों के बारे में जो मच्छर भगाने के लिए वैज्ञानिक रुप से प्रमाणित है।

क्या मच्छर हमारे लिए नुकसानदायक हैं ?
गर्मियों के मौसम में मच्छर संक्रामक और परजीवी जनित रोगों को फैलाते हैं। ये भले ही आकार में छोटे हों, लेकिन इनकी नुकसान पहुँचाने की क्षमता बेहद बड़ी है। ये भिनभिनाने वाले कीट दुनिया भर में स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनते हैं, खासकर गर्म और आर्द्र जलवायु तथा स्थिर पानी वाले क्षेत्रों में। मच्छरों से फैलने वाली बीमारियाँ आज भी वैश्विक स्तर पर लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे में इन बीमारियों को समझना, उनसे बचाव करना और समय पर उपाय अपनाना बेहद आवश्यक है।
दुनिया भर में मच्छर की 3,500 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। ये प्रजातियाँ नम वातावरण में खूब पनपती हैं और विशेषकर खड़े पानी में तेजी से प्रजनन करती हैं। दिलचस्प बात यह है, कि केवल मादा मच्छरों को अंडे देने के लिए खून की जरूरत होती है। यही कारण है, कि वे इंसानों और जानवरों का खून चूसकर बीमारियां फैलाते हैं और इसलिए गर्मियों का मौसम लोगों के लिए बीमारी लेकर आता है।
मच्छर बीमारी कैसे फैलाते हैं ?
मच्छर के द्वारा बीमारी फैलाने का चरण कुछ इस प्रकार है
- संक्रमण उठाना – सबसे पहले मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति या जानवर का खून चूसते समय उसमें मौजूद बीमारी फैलाने वाले वायरस या परजीवी को निगल लेते हैं।
- रोगजनक का विकास – उसके बाद यह वायरस या परजीवी मच्छर के शरीर विशेषकर आंत और लार ग्रंथियों में बढ़ने लगता है।
- संचरण – जब वही संक्रमित मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, तो खून चूसते समय वह अपनी लार उस व्यक्ति के शरीर में छोड़ता है।
- बीमारी का फैलाव – लार के साथ रोगजनक रक्तप्रवाह में प्रवेश कर जाता है और व्यक्ति बीमार पड़ जाता है।

मच्छर तुरंत भगाने के उपाय
इन दिनों गर्मी और बरसात के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ रहा है। ऐसे में लोग मच्छर भगाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। आइए जानते हैं, प्राकृतिक मसालों और घरेलू उपायों द्वारा मच्छर को तुरंत भगाने के उपाय।
1. लैवेंडर ऑयल
लैवेंडर तेल अपनी मनमोहक खुशबू और शांति देने वाले प्रभाव के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद यूकेलिप्टोल, कपूर और लिनालूल जैसे यौगिक मच्छरों को दूर भगाते हैं। कुछ बूंदें लैवेंडर ऑयल की नारियल तेल में मिलाएँ और त्वचा पर लगाएँ। इससे आपकी त्वचा से मच्छर दूर रहते हैं।
2. लहसुन
लहसुन में मौजूद एलिसिन यौगिक मच्छरों को भगाने में मदद करता है। इसकी गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। लहसुन की कलियों को कुचलकर पानी में उबालें। ठंडा होने पर इसे छानकर स्प्रे बोतल में भर लें और घर में छिड़कें।
3. लौंग और नींबू
लौंग में मौजूद यूजेनॉल और नींबू की खटास मिलकर एक असरदार मच्छर भगाने वाला उपाय बनाते हैं। मच्छर दूर भगाने के लिए नींबू को आधा काटें और उसमें लौंग के दाने गाड़ दें। इन्हें कमरे के कोनों में रखें। चाहें तो लौंग के तेल को नारियल तेल में मिलाकर त्वचा पर भी लगा सकते हैं।
4. दालचीनी
दालचीनी का तेल यूजेनॉल और सिनामाल्डिहाइड जैसे यौगिकों से भरपूर होता है, जो मच्छरों को भगाने में कारगर है। दालचीनी के तेल की कुछ बूंदो को थोडे से पानी में मिलाकर शरीर पर स्प्रे करें। इससे मच्छर आपसे दूर रहते हैं।
5. अजवाइन और तेजपत्ता
अजवाइन और तेज पत्ता मच्छर भगाने के लिए कारगर होता है। इन्हें जलाकर धुआं करने से मच्छर भाग जाते हैं।
6. सेब का सिरका
सेब का सिरका भी मच्छर भगाने के लिए रामबाण माना जाता है। ये एक प्राकृतिक मॉस्किटो रिपेलेंट है और यह अन्य अवयवों के असर को भी बढ़ाता है। पानी में थोडा सा सेब का सिरका डालें और इस स्प्रे के बोतल में भरकर घर में छिड़कें। चाहें तो इसमें शहद मिलाकर पी भी सकते हैं, जिससे शरीर से निकलने वाली गंध मच्छरों को दूर रखती है।
7. नीम का तेल
नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और कीट-प्रतिरोधी गुण होते हैं। नीम तेल को नारियल तेल में मिलाकर त्वचा पर लगाएँ या इसे दीपक में जलाकर कमरे में रखें। ये मच्छर भगाने का बेहद कारगर उपाय माना जाता है।
8. पुदीना
पुदीने की तेज और ताजगीभरी खुशबू मच्छरों को भगाने में असरदार होती है। पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बनाकर पानी में घोलें और कमरे में स्प्रे करें। साथ ही पुदीना तेल को पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल से घर या त्वचा पर भी छिड़क सकते हैं।
9. कॉफी
कॉफी न केवल आपकी नींद भगाती है बल्कि मच्छरों के लार्वा को भी खत्म करती है। जमे हुए पानी में कॉफी पाउडर छिड़कें, ताकि मच्छरों के अंडे पनप न सकें। साथ ही कॉफी को जलाकर धुआं करने से भी मच्छर भाग जाते हैं।

10. कपूर
कपूर की तेज़ गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। कपूर की गोलियों को सरसों के तेल में मिलाकर दीपक जलाएँ। इसकी खुशबू घर को सुगंधित भी बनाएगी और मच्छरों को दूर रखेगी।
11. तुलसी
तुलसी के पत्तों की महक मच्छरों को घर के अंदर आने से रोकती है। खिड़की या दरवाजों के पास तुलसी के पत्ते रखें या तुलसी का पौधा घर में लगाएँ। इससे मच्छर घर में प्रवेश नहीं करते।
12. नीलगिरी का तेल
नीलगिरी का तेल मच्छर भगाने के लिए बेहद असरदार उपाय है। डिफ्यूजर में नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदे डालें या पानी में मिलाकर घर में छिड़कें। इससे मच्छर घर से दूर रहते हैं।
13. टी ट्री ऑयल
आपको जानकर हैरानी होगी, कि टी ट्री ऑयल मच्छरों को दूर भगाने के लिए काफी कारगर होता है। टी ट्री ऑयल की थोडी सी बूंदे घर में छिडकने से कुछ घंटों के लिए मच्छरों को घर से दूर रखना आसान है।
14. रोजमेरी
रोजमेरी का पौधा किसी जडी-बूटी से कम नहीं माना जाता। इसके उपयोग से हमें कई तरीकों से लाभ मिलता है। शायद ही आपको पता होगा, कि रोजमेरी का पौधा लगाने से घर में मच्छर प्रवेश नहीं करते और साथ ही इसकी टहनियाँ जलाकर धुआं करने से भी मच्छर कम होते हैं।
15. देवदार का तेल और प्याज
देवदार का तेल और प्याज दोनों की तेज गंध मच्छरों को भगाने में मदद करती है। देवदार का तेल शरीर पर लगाने से या घर में छिडकने से मच्छर घर से दूर भागते हैं। इसके साथ ही अगर इसमें प्याज का रस मिला दिया जाए, तो मच्छर लंबे समय तक घर में प्रवेश नहीं करते।