National Technology Day 2025 In Hindi : प्रौद्दोगिकी जिसे आधुनिक समय में टेक्नोलॉजी के नाम से जाना जाता है। इसका मतलब है ऐसे तरीके और चीज़ें जो हमारे काम को आसान बनाती हैं, जैसे मशीनें, औज़ार या अलग-अलग तरह की तकनीकें। आजकल प्रौद्दोगिकी हमारी ज़िंदगी का जरूरी हिस्सा बन गई है। चाहे मोबाइल हो, इंटरनेट हो या ऑनलाइन काम, हर चीज में इसका इस्तेमाल हो रहा है। टेक्नोलॉजी की वजह से हमारी लाइफ आसान हो गई है।
हम घर बैठे पढ़ सकते हैं, दोस्तों से बात कर सकते हैं और काम कर सकते हैं। इसके साथ ही इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि यही टेक्नोलॉजी का जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव भी डालता है। टेक्नोलॉजी के अत्यधिक इस्तेमाल से व्यक्ति को शारीरिक के साथ-साथ मानसिक दुष्प्रभाव भी झेलने पङते हैं इसीलिए जरुरी है, कि टेक्नोलॉजी को केवल इस सीमा तक इस्तेमाल किया जाए कि उसका हमारे जीवन पर गलत असर न पङे।
Read More : World Athletics Day 2025 In Hindi : कब मनाया जाता है ‘विश्व एथलेटिक्स दिवस’, क्या है इसका महत्व
‘राष्ट्रीय प्रौद्दोगिकी दिवस’ के बारे में
भारत देश में हर साल मई के महीने में को ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ (National Technology Day 2025) मनाया जाता है। ये दिन 1998 में पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण की सफलता की याद में मनाया जाता है, जिसने भारत को दुनिया में एक मजबूत परमाणु शक्ति के रूप में पहचान दिलाई। इस दिन का मुख्य उद्देश्य केवल उस ऐतिहासिक सफलता को याद करना नहीं है, बल्कि ये दिखाना भी है कि साइंस और टेक्नोलॉजी हमारे देश के विकास और लोगों की भलाई के लिए किस हद तक जरूरी है।
आज भारत स्पेस, हेल्थकेयर और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे कई क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें कोई शक नहीं हे, कि वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का इस विकास में बड़ा योगदान है। ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ (National Technology Day 2025) पर उन सभी लोगों की मेहनत और सफलता को सराहा जाता है जिन्होंने देश को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

‘राष्ट्रीय प्रौद्दोगिकी दिवस’ कब मनाया जाता है ?
‘राष्ट्रीय प्रौद्दोगिकी दिवस’ हर साल 11 मई के दिन मनाया जाता है, जो पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण की सफलता को समर्पित होता है।
Read More : International No Diet Day 2025 In Hindi : जानें इस खास दिन का महत्व और इतिहास
‘राष्ट्रीय प्रौद्दोगिकी दिवस’ का इतिहास
आपको बता दें कि ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ (National Technology Day 2025) मनाने की शुरुआत 1999 में हुई थी। 11 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में भारत ने परमाणु परीक्षण किया था जिसे सफलता मिली थी। इस ऐतिहासिक काम को उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पूरा किया गया था। इसके बाद 1999 में भारत सरकार ने तय किया कि हर साल 11 मई को ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ (National Technology Day 2025) के रूप में मनाया जाएगा।
साल 1999 में पोखरण के परमाणु परीक्षण की सफलता की याद में 11 मई को पहला ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ (National Technology Day 2025) मनाया गया। तब से लेकर वर्तमान समय तक हर साल 11 मई के दिन पूरे देश में खुशी और गर्व के साथ ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ (National Technology Day 2025) मनाया जाता है।

कैसे मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस ?
हर साल ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ (National Technology Day 2025) देश भर में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।
प्रौद्योगिकी प्रदर्शन – ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ पर, विभिन्न संस्थानों, विश्वविद्यालयों और कंपनियों द्वारा प्रौद्योगिकी प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं।
प्रौद्योगिकी पर सेमिनार और कार्यशालाएं – ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ पर, प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं पर सेमिनार और कार्यशालाएं भी आयोजित की जाती हैं।
वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों पर चर्चा – ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ (National Technology Day 2025) के अवसर पर वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों के विषयों पर चर्चा की जाती है और भविष्य में होने वाले इसके विस्तार के बारे में भी विचार-विमर्श किया जाता है।
प्रौद्योगिकी क्षेत्र में योगदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना – ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ पर, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है और लोगों को उनके द्वारा किए गए कौशल से जागरुक कराया जाता है।
युवाओं को प्रौद्योगिकी के प्रति आकर्षित करना – ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ (National Technology Day 2025) पर, युवाओं को प्रौद्योगिकी के प्रति आकर्षित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि आने वाले भविष्य के युवा भी प्रौद्दोगिकी की दिशा में अपना योगदान दें।

Read More : Coal Miners Day 2025 In Hindi : कब और क्यों मनाया जाता है ‘कोयला खनिक दिवस’, क्या है इसका महत्व
‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ का महत्व
‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ (National Technology Day 2025) हर साल 11 मई को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण योगदान को याद करना और प्रोत्साहित करना है। ये दिन मुख्य रुप से भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति का प्रतीक माना जाता है।
भारत देश में ‘राष्ट्रीय प्रौद्दोगिकी दिवस’ मनाए जाने के कई उद्देश्य हैं –
वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों को याद करना – यह दिन उन वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और शोधकर्ताओं को याद करता है जिन्होंने भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रौद्योगिकी के महत्व को उजागर करना – ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ (National Technology Day 2025) विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व को उजागर करता है और युवाओं को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करता है।
प्रौद्योगिकी के माध्यम से विकास को बढ़ावा देना – यह दिन प्रौद्योगिकी के माध्यम से भारत के विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है साथ ही इसे सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाता है।
युवाऔं को प्रेरित करना – ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ (National Technology Day 2025) युवा पीढ़ी को प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करता है ताकि वह भी भविष्य में इस क्षेत्र में अपना योगदान दे सकें।
Read More : World Press Freedom Day 2025 In Hindi : क्यों और कब मनाया जाता है ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’
‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ थीम 2025
हर साल ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ (National Technology Day 2025) की एक थीम निश्चित की जाती है। इस साल ‘राष्ट्रीय प्रौद्दोगिकी दिवस’ 2025 की थीम है “विकास भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना”। यह थीम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ युवा पीढ़ी को विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेता के रूप में तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही यह थीम युवाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण और अवसर प्रदान करके उनके रचनात्मक और वैज्ञानिक सोच पर बल देती है।