Redmi A5 : Xiaomi आज के समय में स्मार्टफोन की दुनिया में एक जाना-माना नाम बन गया है। इस कंपनी ने दुनियाभर में अपने दमदार स्मार्टफोन की मदद से लोगों के दिलों पर राज कर रखा है। इस बीच एक बार फिर कंपनी ने अपने इंडियन फैंस को एक खास तोहफा देते हुए एक नया लो बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।
दरअसल, कंपनी की ओर से हाल ही में Redmi A5 भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन फोन है, जिसकी कीमत सिर्फ 6,499 रुपये से शुरू होती है। इस सस्ते रेडमी फोन में 4GB RAM, 32MP Camera और 5,200mAh Battery जैसे कई बेहतरीन फीचर्स है। तो आइए जानते हैं इसके वेरिएंट्स कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से –
Redmi A5 की कीमत
Redmi A5 इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस मॉडल में 3GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसका रेट 6,499 रुपये है। वहीं मोबाइल का बड़ा वेरिएंट 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 7,499 रुपये है। यह सस्ता रेडमी फोन Jaisalmer Gold, Pondicherry Blue और Just Black कलर में खरीदा जा सकता है।
| Redmi A5 | Price (In Rupees) |
| 3GB RAM + 64GB Storage | ₹6,499 |
| 4GB RAM + 128GB Storage | ₹7,499 |

Redmi A5 के स्पेसिफिकेशन्स
# डिस्प्ले
Redmi A5 के डिस्प्ले के बारे में बात करें तो मोबाइल में 1640 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.88-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 600nits ब्राइटनेस और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेश्यो आउटपुट मिलता है। यह मोबाइल Low Blue Light सर्टिफाइड है, जो आंखों को नुकसान से बचाता है।
# प्रोसेसर
बेहतरीन प्रोसेसिंग के लिए Redmi A5 स्मार्टफोन को यूनिसोक टी7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, जो 12 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है। वहीं इसमें 1.6GHz क्लॉक स्पीड वाले छह Cortex-A55 कोर और 1.8GHz क्लॉक स्पीड वाले दो Cortex-A75 कोर शामिल हैं।
# ओएस
आपको बता दें कि Redmi A5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ‘गो’ एडिशन पर लॉन्च किया गया है। वहीं इसमें Android Go Edition होने के चलते इस फोन में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है। इसके साथ हीं ये स्मार्टफोन एप्लीकेशन फोन में कम स्टोरेज घेरती हैं और कम बैटरी कन्ज्यूम करती है। अंत में हल्की रैम पर भी ये स्मार्टफोन स्मूथ काम कर सकता है और इसमें इंटरनेट भी कम खर्च होता है।
Read More : National Civil Service Day 2025 In Hindi : भारत में कब और क्यों मनाया जाता है ‘राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस’?
# कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Redmi A5 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 32 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है, जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi A5 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
# बैटरी
पावर बैकअप के लिए यह कम कीमत वाला सस्ता Redmi A5 स्मार्टफोन तगड़ी 5,200mAh की पावरफुल बैटरी को सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने में ज्यादा टाइम ना लगे, इसके लिए कंपनी ने नए स्मार्टफोन को 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है।
# अन्य फीचर्स
Redmi A5 स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सहित फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.2 मौजूद है। यह मोबाइल 3.5mm हेडफोन जैक और FM radio सपोर्ट करता है। बताते चलें कि इस फोन मोटाई सिर्फ 8.26एमएम ही है।